titan submarine: titan submarine news । titan submarine news in Hindi
titan submarine:
titan submarine news । titan submarine news in Hindi
आपको आज क्या देखकर आश्चर्य हुआ?
करीब 2,50,000 डॉलर खर्च करके लोग अपनी जान खतरे में डालकर टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने जाते है I 🤔🤔
आप सभी ने टाइटैनिक जहाज का नाम सुना ही होगा I अपने दौर के सबसे बड़े और पॉपुलर जहाज टाइटैनिक की लम्बाई करीब 269.1 मीटर और चौड़ाई 28 मीटर के आसपास थी. 14 अप्रैल, 1912 में रात के समय टाइटैनिक बर्फ के पहाड़ से टकराकर नॉर्थ अटलांटिक महासागर में डूब गया था. इसके मलबे को 1985 में ढूंढा गया था ।
लेकिन ये बात कम ही लोग जानते होंगे कि
ओशनगेट नाम की एक कंपनी है जो लोगों को पनडुब्बी में बिठाकर टाइटैनिक का मलबा दिखाने समुद्र में लेकर जाती है. समुद्री दुनिया में खोज करने वाली कंपनी ओशनगेट ने साल 2021 में अपना टाईटैनिक सर्वे एक्सपीडिशन प्रोजेक्ट शुरू किया. जिसमें वो लोगों को पनडुब्बी में बिठाकर समुद्र में पड़ा टाइटैनिक का मलबा दिखाने लेकर जाती है. Washingtonpost के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत एक व्यक्ति पर करीब 2,50,000 डॉलर का खर्च आता है, यानी प्रति व्यक्ति करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक अधिक. रिपोर्ट के मुताबिक, इस यात्रा पर 17 साल और उससे अधिक उम्र के लोग जा सकते हैं.
हाल ही में पनडुब्बी में सवार हो कर टाइटैनिक का मलबा देखने गए 5 अरबपतियों की मृत्यु की खबर आ रही है I
18 जून को अमेरिकी कंपनी ओशनगेट की यह पनडुब्बी टाइटैनिक का मलबा दिखाने के लिए अपने सफर पर निकली थी
इसमें OceanGate के सीईओ स्टॉकटन रश, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, हामिश हार्डिंग, और पॉल-हेनरी नार्जियोलेट सवार थे.पनडुब्बी में सवार ये सभी लोग डूबे हुए टाइटेनिक जहाज का मलबा देखने के लिए गहरे समुद्र में गए थे, जहां इनका संपर्क टूट गया था. 18 जून को OceanGate कंपनी की यह पनडुब्बी सफर पर निकली थी, लेकिन शुरुआती 2 घंटों में ही इससे संपर्क टूट गया था.
हैरान करने वाली बात है कि संपर्क टूटने के करीब आठ घंटे के बाद यूएस कोस्ट गार्ड को इस बात का अलर्ट मिला। अलर्ट मिलते ही यूएस कोस्ट गार्ड ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया ।
अचानक लापता होने वाली इस पनडुब्बी को तलाश करना आसान नहीं था. अमेरिकी कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता ने कहा था कि यह काफी मुश्किल बचाव अभियान है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस सर्च ऑपरेशन में सबसे ज्यादा दिक्कत सर्च टीम को पानी में विजिब्लिटी की रही.
दरअसल, पानी में नीचे ज्यादा दूर तक रौशनी नहीं जा पाती है, जबकि पनडुब्बी करीब 3 किलोमीटर नीचे थी, ऐसे में सर्च टीम को साफ देखने में काफी परेशानी हो रही थी.न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, सर्च टीम को टाइटैनिक जहाज के पास लापता पनडुब्बी का मलबा मिला है.
टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी पांच लोगों की दुखद मौत हो गई है. पनडुब्बी ऑपरेट करने वाली कंपनी OceanGate ने इस बात की पुष्टि करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की है.
इन 5 अरबपतियों में से एक ब्रिटिश व्यवसायी हामिश हार्डिंग भी शामिल हैं जिन्होंने नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाने में सहयोग किया था I
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें